24 मंजिला बनेगा टावर
चिकित्सा शिक्षा विभाग की मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह का कहना है कि प्रोजेक्ट को जेडीए तैयार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में भी पार्किंग जैसी कई समस्या हैं, लेकिन पूरा करने से आमजन को फायदा होगा। जेडीसी मंजू राजपाल व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में भी हुई बैठक में 24 मंजिला बनाना तय किया गया है।आईपीडी टावर में क्या होगा खास?
112 आईसीयू
76 एसआईसीयू
26 प्री ऑपरेशन थियेटर
22 पोस्ट ऑपरेशन थियेटर
837 जनरल वार्ड
134 प्राइवेट रूम
IPD टावर में मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज
सिंसियर आर्किटेक्ट्स के सीएमडी डॉ. अनूप बरतरिया (IPD Tower) बताते हैं कि आईपीडी टावर देश का ऐसा अस्पताल होगा, जिसमें ना केवल विश्वस्तरीय इलाज मिलेगा। बल्कि हर व्यक्ति, स्टाफ के लिए भी बेहद अनुकूल माहौल होगा। म्यूजियम में मानव शरीर की संरचना को लाइव देखा जा सकेगा और वह चलचित्र की तरह होगी। मानव अंग किस तरह काम करते हैं, यह देखा जा सकेगा। किडनी, लिवर, हार्ट सहित अन्य मुख्य अंगों का यह पता चल सकेगा कि वे शरीर के लिए किस तरह महत्वपूर्ण हैं और उन्हें किस तरह बचा कर रखा जाना चाहिए। पूरा टावर एयर कंडीशनर और स्वचलित व सभी जगह कैमरे होंगे।किस मंजिल पर क्या-क्या होगा
फ्लोर नंबर क्या-क्या होगा
ग्राउंड फ्लोर रजिस्ट्रेशन और फूड कोर्ट
2nd फ्लोर डायग्नोस्टिक सेंटर। सभी प्रकार की जांच यहां होंगी।
3rd-4th फ्लोर सर्विसेज व एस आईसीयू, यहां 112 आईसीयू बनेंगे।
5-6th फ्लोर 10-10 ऑपरेशन थियेटर बनेंगे, साथ ही पोस्ट ओटी भी होंगे।
7th फ्लोर सर्विसेज
8 से 14th फ्लोर वार्ड होंगे, इनकी संख्या 837 तक होगी।
15-16th फ्लोर डीलक्स रूम बनेंगे।
17th फ्लोर सर्विसेज
18-19th फ्लोर प्रीमियम सूइट रूम बनेंगे। इनमें मरीजों को रखा जाएगा।
20, 21 और 22nd फ्लोर प्रेसिडेंशियल रूम होंगे, ये काफी बड़े होंगे और इनमें भी मरीजों को रखा जा सकेगा।
23rd फ्लोर लॉन्ज होगी।
24th फ्लोर सर्विसेज लॉबी।
25th फ्लोर हेलीपैड बनाया जाएगा।