देहरादून में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
स्वामी विवेकानंद को किया नमन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी विवेकानंद को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के ओजस्वी विचार देश के करोड़ों युवाओं के अंदर आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और कर्मयोग की चेतना का संचार करते हैं। उनके आदर्श हमें एक सशक्त, आत्मनिर्भर और गौरवशाली भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं। सीएम धामी ने युवाओं से अपील की कि वे स्वदेशी भावना को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और देशभक्ति की भावना को बढ़ाने में मददगार हैं। स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन युवाओं को प्रेरित करने, उनके भीतर आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के उद्देश्य से किया गया। दौड़ में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया और कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
Comments (0)