Madhya Pradesh: कांग्रेस देशभर में 26 जनवरी 2023 से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद ये 2 महीने का व्यापक अभियान होगा। इस अभियान में भी पदयात्राएं निकाली जाएंगी, जिनका नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करेंगे। इस अभियान में युवाओं और महिलाओं के बीच विशेष रूप से पैठ बनाने की कोशिश होगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक के हर गांव में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे और जनता से सीधा संवाद होगा। कांग्रेस के इस आगामी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा हैं।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान तो पहले से ही उन्होंने शुरू कर दिया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने विधानसभा से हाथ जोड़ लिए थे। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कमलनाथ गुट के विधायक से हाथ जोड़ लिए और उन्होने नेता प्रतिपक्ष से जोड़ लिए। और नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री जी के भाषण से हाथ जोड़ लिए थे। अब सब कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से हाथ जोड़ लिए। अब 2023 आ रहा है तो इसमें जनता कांग्रेस से हाथ जोड़ लेगी।
अरूण यादव जी ने मध्यप्रदेश और कमलनाथ जी से हाथ जोड़ लिए। ये स्थिति इनके हाथ जोड़ो अभियान की है। उन्होने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की स्थिति विचित्र है। जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा असल में भारत तोड़ो यात्रा बनकर रह गई है, वही इनके हाथ जोड़ो अभियान का भी होगा।
Comments (0)