मध्य प्रदेश का नरसिंहपुर जिला किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यहां नरसिंह भगवान का मंदिर है। आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ यह राजनीति का भी गढ़ है। चार विधानसभा सीटों में से एक नरसिंहपुर सीट पर सबकी नजर थी। क्योंकि प्रह्लाद सिंह पटेल ने चुनावी मैदान में ताल ठोंकी थी। प्रह्लाद सिंह पटेल ने इस सीट पर शानदार जीत दर्ज की। बीजेपी प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह पटेल को 1,10,226 वोट मिले। प्रह्लाद सिंह पटेल ने 31,310 वोटों के अंतर से लाखन सिंह पटेल को चुनाव हराया। वहीं चुनाव जीतने के बाद नरसिंहपुर विधायक प्रह्लाद पटेल ने विधानसभा पहुंच कर बयान दिया कि, मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक के तौर पर मैंने पहली बार प्रवेश किया है। मैं गौरान्वित हूं। नेतृत्व का मैं आभार व्यक्त करता हूं। सदन सदन होता है।
प्रह्लाद सिंह पटेल ने 31,310 वोटों के अंतर से लाखन सिंह पटेल को चुनाव हराया। वहीं चुनाव जीतने के बाद नरसिंहपुर विधायक प्रह्लाद पटेल ने विधानसभा पहुंच कर बयान दिया।
Comments (0)