उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए आए दिन देश के कोने-कोने से बड़ी फिल्मी हस्तियां आती रहती हैं। इसी कड़ी में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी आज उज्जैन पहुंचे और महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूजा की और भस्म आरती में भी शामिल हुए। राम पुजारी और राघव पुजारी ने पूजन सम्पन्न करवाया।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए आए दिन देश के कोने-कोने से बड़ी फिल्मी हस्तियां आती रहती हैं।