मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को आज फोन कर 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
बुधवार को शहर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों शोरो पर है। दोपहर 2 बजे नवनियुक्त सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे।
Comments (0)