भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णु देव से के नाम पर सर्व सम्मति बनी | अभी अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होगे | विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा हैं|
छत्तीसगढ़ को मिला आज मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के जीत मिली। इस जीत के बाद रायपुर में आज विधायक दल की बैठक की गई।। रायपुर विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लग गई है। बता दें कि विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बता दें कि विष्णुदेव साय साल 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वो मोदी सरकार के पहले कैबिनेट में स्टील, खादान, श्रम और रोजगार विभाग के राज्यमंत्री रह चुके। बता दें कि विष्णु देव साय साल 1999, 2004, 2009 और 2014 में रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।
Comments (0)