CG NEWS :: छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद से ही सभी की नजरे मुख्यमंत्री के चेहरे पर टिके हुई थी। एक तरफ भाजपा जहां 3 तारीख के बाद से लगातार मंथन कर रही थी की छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए तो वही अब भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने CM फेस का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। बैठक के बाद और पर्यवेक्षकों की टीम ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दे की सीएम के नाम की दौड़ में पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , विष्णु देव साय, रेणुका सिंह, ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल का नाम काफी तेजी से चर्चा में बना रहा। सबको पीछे छोड़ते हुए अंत में भाजपा हाईकमान ने विष्णुदेव साय के नाम पर मुख्यमंत्री के लिए मुहर लगा दी।
बता दें कि, प्रदेश के बड़े आदिवासी नेताओं में से एक विष्णुदेव साय कुनकुरी से भाजपा विधायक हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की कमान वे दो बार संभाल चुके है। साय केंद्रीय मंत्री भी रहे है।
Read More: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए CM, बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
Comments (0)