मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। सभी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही है। रोज कई न कोई वादे किए जा रहे हैं। लेकिन अब बता दें कि बहुजन समाज पार्टी बीजेपी और कांग्रेस से भी आगे निकलती दिखाई दे रही है। क्योंकि बीएसपी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करना तक शुरू कर दिया है। बसपा ने एक सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है।
मणिराज सिंह को प्रत्याशी बनाया
मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने विंध्य अंचल की सतना जिले की रामपुर बघेलान विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। बसपा ने यहां रिटायर्ड नायब तहसीलदार मणिराज सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि उन्हें ही सीट के प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। सतना में बसपा के जिला अध्यक्ष रामपाल साकेत ने पत्र जारी करके उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया है। जिसके बाद यहां प्रत्याशियों को चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
रामपुर बघेलान सीट पर बसपा को मिली थी
जीत
दरअसल, रामपुर बघेलान सीट पर बसपा जीत भी हासिल कर चुकी है। रामलखन पटेल इस सीट से बसपा के टिकट पर जीतकर आए थे। हालांकि बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ऐसे में अब बसपा ने यहां मणिराज सिंह पर दांव लगाया है। बसपा ने यहां प्रत्याशी की घोषणा करके बीजेपी और कांग्रेस के लिए भी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। वहीं बताया जा रहा है कि बसपा ने सतना और मैहर विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं।
Read More: फिर एमपी के दौरे पर आएंगे अमित शाह, 30 जुलाई को इंदौर में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
Comments (0)