Surguja: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सप्ताहभर पूर्व सरगुजा संभाग के दौरे पर थे। इस दौरान सूरजपुर सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि, चुनाव से पहले वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था। वहीं लोग इस बयान के कई तरह के मायने निकाल रहे थे। इसी बीच सरगुजा दौरे पर पहुंचे टीएस सिंह ने चुनाव लड़ने को लेकर अपने मन की बात कह ही दी। शहर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव लड़ने का सही में मन नहीं बनाया है।
इस बार चुनाव लड़ने का वैसा मन नहीं
मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं। इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लड़ना है तो लोगों से पूछकर लड़ो। लेकिन इस बार चुनाव लड़ने का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था। वहीं छत्तीसगढ़ में इस बयान के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं या नहीं यह तो आने वाला वक्त बताएगा। ये भी पढ़े- AK एंटनी का बयान – मोदी को हराने के लिए हिंदू वोट की जरूरत
अंबिकापुर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने
टीएस सिंहदेव अंबिकापुर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। 2013 में वो छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया था। इस घोषणा पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया था।
ये भी पढ़े - Teerth Darsan Scheme: नए साल से बुजुर्ग अब हवाई यात्रा से कर सकेंगे तीर्थ, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
Comments (0)