Chhattisgarh Dupty CM: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए चुना गया है छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राम मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे मीडिया में चल रही। खबर के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विधानसभा स्पीकर होंगे इसके साथ ही यहाँ दो डिप्टी सीएम का भी ऐलान हुआ है। इनमें अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाये जा सकते है वहीँ पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का फोन डॉ रमन के पास आया था। नड्डा ने डॉ रमन को बताया कि आपको विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, अभी अधिकृत तौर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Comments (0)