MP Weather: मध्य प्रदेश में अब लगातार तापमान में गिरावट दर्ज होने का सिलसिला शुरू होने वाला है। एमपी में अभी और बढ़ेगी ठंड। मौसम विभाग ने ठंड-ठिठुरन बढ़ने के साथ-साथ आने वाले दिनों में बारिश होने की संभवाना भी जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सर्द हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी इलाकों मे बर्फबारी की वजह से सर्द हवाएं चल ही हैं। अब प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट से प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ेगी।
मध्य प्रदेश में अब लगातार तापमान में गिरावट दर्ज होने का सिलसिला शुरू होने वाला है। एमपी में अभी और बढ़ेगी ठंड। मौसम विभाग ने ठंड-ठिठुरन बढ़ने के साथ-साथ आने वाले दिनों में बारिश होने की संभवाना भी जताई है।
Comments (0)