एक निजी विश्वविद्यालय के कुलपति की जान बचाने के उद्देश्य से छात्रों ने जज के कार की चाबी छीनी थी। अब उन छात्रों पर केस दर्ज कर लिया गया है। इन छात्रों की मदद के लिए अब मामा शिवराज सामने आए हैं।
मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली से झांसी जाते समय ट्रेन में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कुलपति की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। कुलपति की तबीयत बिगड़ते देखकर छात्रों ने उन्हें ग्लावियर स्टेशन पर उतारा और इलाज के लिए भागे। उन्होंने कुलपति को ले जाने के लिए एक कार वाले से चाबी छीन ली। हालांकि, छात्रों को पता नहीं था कि ये कार जज की थी। आखिरकार कुलपति को बचाया नहीं जा सका और छात्रों के ऊपर केस भी दर्ज हो गया है। अब इन छात्रों की मदद के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सामने आए हैं।
कुलपति की जान बचाने के उद्देश्य से छात्रों ने जज के कार छीनी चाबी