CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पूर्ण बहुमत के साथ जीतने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ के बड़े आदिवासी नेता और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के नाम पर भाजपा ने मुख्यमंत्री के लिए मुहर लगा दी है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को सीएम नियुक्त कर दिया है और मंत्रिमंडल गठन के लिए आमंत्रित कर दिया है। 13 दिसंबर को सीएम विष्णुदेव साय साइंस कॉलेज मैदान में सीएम की शपथ लेंगे। वहीं, इस कार्यक्रम में PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा शामिल होंगे। वहीं, कई राज्यों के मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की खबर सामने आई है। बता दें कि 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नए CM का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि CM के साथ डिप्टी CM और मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
MP/CG
Comments (0)