CG NEWS : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से पराजित कर 55 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन गई है। कांग्रेस की हार को लेकर पार्टी में नेता अब आपस में ही उलझने लगे हैं। टीएस सिंहदेव और अमरजीत भगत ने हार के लिए आपसी तालमेल का अभाव बताया था, तो वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने तो पूरी पार्टी और नेतृत्व को ही सवालों में खड़ा कर दिया है। बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि सिंहदेव की वजह से ही कांग्रेस की सरकार प्रदेश में भाजपा की बनी है।बृहस्पत सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का घमंड सर चढ़कर बोल रहा था। सिंहदेव सीएम होते तो कांग्रेस की 14 सीट भी नहीं आती। BJP को लाने का श्रेय TS सिंहदेव को जाता है। BJP TS को राज्यपाल बनाए।
MP/CG
Comments (0)