मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब लोकसभा की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अनुशासन समिति का पुनर्गठन किया है। इसमें वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सात अन्य कांग्रेस नेताओं को समिति का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने आदेश जारी कर दिया।
समिति में यह नेता
अशोक सिंह को समिति का अध्यक्ष एवं सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, हर्ष यादव, सईद अहमद, पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी और पूर्व विधायक नेहा सिंह और प्रताप लोधी को समिति का सदस्य बनाया गया है।Read More: मध्यप्रदेश में यादव मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने उत्तरप्रदेश और बिहार को साधा
Comments (0)