विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री हैं। वे कृषि जैसा महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि खुद शिवराज एक किसान भी हैं। पिछले दिनों वे अपने फॉर्म हाउस भी गए थे। अब केंद्रीय मंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए तकनीक से जोड़ने की बड़ी पहल शुरू की है।
एमपी के पूर्व सीएम और विदिशा सांसद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा योजना में रिमोट सेंसिंग की नई प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव किया है। अब किसान फसल नुकसान के आकलन के लिए सैटेलाइट तकनीक का लाभ उठा सकेंगे। बीमा राशि में देरी होने पर 12 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।