भोपाल, मध्यप्रदेश में ठंड अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ने को बेताब नजर आ रही है। राजधानी भोपाल में तो 58 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। यहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से आधे मध्य प्रदेश में शीतलहर चली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक—दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इसके बाद ठंड में कमी आने का अनुमान है।
भोपाल के न्यूनतम तापमान में जहां गिरावट आई, वहीं प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका माना जाने वाला हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान एक दिन की तुलना में बढ़ गया। यहां पर सोमवार को सबसे कम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यहां तापमान 1 डिग्री पहुंच गया था। सोमवार को 10 शहरों में शीतलहर और दो शहरों में तीव्र शीतलहर चली। 6 शहरों में रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ।
मध्य प्रदेश में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। लगभग 58 साल बाद राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री पहुंच गया। कई जिलों में कड़ाके की सर्दी से आमजन का हाल बेहाल है।
Comments (0)