बागेश्वर धाम के पीठधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एमपी के दतिया पहुंचे। बाबा बागेश्वर कुछ देर के लिए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास माई कृपा में रुके। वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी देवी के दर्शन किया। पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया।
रविवार को बागेश्वर धाम के पीठधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ग्वालियर से छतरपुर जाने के दौरान कुछ देर के लिए दतिया में रूके।