आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का समय अब नजदीक आता जा रहा है। चुनाव को लेकर धीरे-धीरे सभी पार्टियां अपने पत्ते खोल रही हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई है। इसी बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि, हम न केवल एमपी की सभी 29 लोकसभा सीट जीतेंगे, बल्कि पूरे देश में 400 से ज्यादा सीट पर विजय हासिल करेंगे, क्योंकि बीजेपी ने 400 सीट जीतने का संकल्प लिया है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने देश की 400 सीट जीतने का संकल्प लिया है।