CG NEWS : बचेली। किरंदुल नगर के वार्ड क्रं. 2 अंतर्गत घड़ी चौक ऑक्सीजन पार्क में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक दिन में राजमिस्त्री व रात्रि में चौकीदारी करता था। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 14 दिसंबर को समत नाग नामक 45 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। समत नाग चालकी पारा बड़े बचेली का निवासी है। बचेली व किरंदुल क्षेत्र में आरएस उद्योग कंपनी जो कि पार्क बनाने का कार्य कर रही है, इसी कंपनी में समत नाग पिछले 8 महिनों से बचेली में राज मिस्त्री का कार्य कर रहा था। वहीं किरंदुल घड़ी चौक में ऑक्सीजन पार्क बनाने का कार्य भी यही कंपनी कर रही है, इसमें भी समत कार्य कर रहा था
Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने जिले के 107 युवा हुए जांजगीर रवाना...
उसे अभी सिर्फ 22 दिन ही हुये थे। वह दिन में मिस्त्री व रात्रि में चौकीदारी करता था। मृतक युवक की पत्नी भी साथ में काम करती है जो कि बचेली से आना-जाना करती है। शुक्रवार की सुबह जब मृतक की पत्नी कार्यस्थल पर पहुंची तो समत को जमीन पर लेटा पाया। जिसके बाद कंपनी वालों को बताया। फिर कंपनी द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। उसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि शव के पास गिलास व बोतल पाया गया है। साथ ही रॉड को मोडऩे वाला औजार भी शव के पास पड़ा हुआ था, जिसमें खून लगा था। मृतक के सिर एवं कान के पास गंभीर चोट है। किरंदुल में डॉक्टर की व्यवस्था न होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसको दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस जांच में जुटी है।Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी- धक्के खा रहे मरीज ....
Comments (0)