CG NEWS : नक्सलियों ने सुकमा IED ब्लास्ट किया है। जिसके चपेट में आने से दो जवानों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था। मुली जानकारी के अनुसार, घटना किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। आज सुबह डब्बामरका से सीआरपीएफ 217 वाहिनी और कोबरा 208 वाहिनी की संयुक्त पार्टी सालातोंग में रोड निर्माण सुरक्षा ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान सुबह साढ़े 10 बजें के लगभग घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सालातोंग के पास प्रेशर IED ब्लास्ट किया।आईईडी की चपेट में आने से 02 जवान घायल होने की सूचना है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार पश्चात बेहतर उपचार हेतु एयरलिफ्ट की जा रही है। विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है, आस पास क्षेत्र में पुलिस बल, CRPF और COBRA द्वारा सर्च की करवाई जारी है।
Comments (0)