प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में स्थित शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शौर्य स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध की स्मृति में देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री विजय शाह भी मौजूद थे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि आज भारत के गौरव का दिन है। आज सेना ने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था। आज पराक्रम की पराकाष्ठा का दिन है। सेना के तीनों अंगों ने आज पराक्रम दिखाया था। हमारी सेना ने पाकिस्तान की 93 हजार -सैनिकों को बंधक बना लिया था।
चंगेज खान के प्लान को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया था। आज के दिन हम अमर शहीदों को स्मरण कर रहे हैं। जिन्होंने हमें यह गौरवशाली दिन दिया है उन्हें नमन।

Comments (0)