मध्यप्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। प्रदेश में अब 'मोहन राज' होगा। सोमवार को विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल होंगे उप मुख्यमंत्री। मोहन यादव बने प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री। 18 साल बाद भाजपा में नई पीढ़ी संभालेगी सरकार की कमान। सीएम शिवराज सिंह ने रखा उनके नाम का प्रस्ताव। नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल और अन्य बड़े नेताओं ने प्रस्ताव का किया समर्थन। डा. मोहन यादव के नाम की घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। डा. मोहन यादव शिवराज सरकार में थे उच्च शिक्षा मंत्री।
मध्यप्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। प्रदेश में अब 'मोहन राज' होगा। सोमवार को विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया।
Comments (0)