CG NEWS : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के सीएम बनने पर दी बधाई, सोशल मीडिया पर लिखा है, कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ।
Read More: CG NEWS : रायपुर Airport पर पकड़ा गया 1 करोड़ से ज्यादा का सोना, आरोपी गिरफ्तार....
बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चूका है, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विष्णु देव साय को बधाई दी है. उन्होंने लिखा है, कुनकुरी विधायक व आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का दायित्व प्राप्त होने पर अशेष शुभकामनाएं।
Comments (0)