MP कांग्रेस कार्यकारिणी को लेकर बवाल लगातार जारी है। अब रैगांव की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने सचिव पद की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया है। पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि, सचिव पद की जिम्मेदारी किसी और को दी जाए।
एक बाद एक कांग्रेस नेता अपने पद से इस्तीफा दे रहे है
आपको बता दें कि, एमपी में कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित होने के बाद से पार्टी नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। मंगलवार को जारी हुई दूसरी सूची में नेताओं की नाराजगी को दूर करने की भी कोशिश की गई। लेकिन इसका असर नहीं हुआ। एक बाद एक कांग्रेस नेता अपने पद से इस्तीफा दे रहे है।
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी डैमेज कंट्रोल में लगे हुए है
आपको बता दें कि, इससे पहले इंदौर के अमन बजाज और भोपाल के मोनू सक्सेना ने पद नहीं लेने का एलान किया था। यासिर हसनात ने भी सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे साफ है कि कांग्रेस कार्यकारिणी से नेता नाखुश है, और वो अपनी भड़ास रिजाइन कर निकाल रहे है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी डैमेज कंट्रोल में लगे हुए है।
जीतू पटवारी की नई टीम में 177 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई
गौरतलब है कि,एमपी कांग्रेस में कार्यकारिणी को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार शनिवार 26 अक्टूर को खत्म हो गया। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की नई टीम का ऐलान हुआ। जिसमें 177 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। इसमें 17 उपाध्यक्ष बनाए गए है, 71 जनरल सेक्रेटरी बनाए गए है। 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गए, वहीं 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए है। एग्जीक्यूटिव कमेटी के 16 सदस्य बनाए गए है।
Comments (0)