मध्यप्रदेश में ठंड का प्रभाव फिलहाल कम होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। मौजूदा हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।प्रदेश के सभी संभागों में ठंड बनी हुई है। तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। भोपाल संभाग में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान सामान्य से कम रहा।
सबसे ज्यादा–सबसे कम तापमान
प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कहां रहा कोहरा
भोपाल, रीवा, दतिया, ग्वालियर, सतना, खजुराहो, रतलाम, उज्जैन और गुना में सुबह हल्का कोहरा देखा गया। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुबह के समय वाहन धीमी गति से चलाने, फॉग लाइट का उपयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
भोपाल का मौसम
राजधानी भोपाल में सुबह आसमान साफ रहने की संभावना है, हालांकि हल्का कोहरा छा सकता है। हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Comments (0)