झारखंड में कांग्रेस राज्यसभा सांसद के घर 200 करोड़ कैश मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि अब पाई-पाई का हिसाब होगा। कांग्रेस को जनता से लूटा धन लौटाना होगा। सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा- “कांग्रेस के नेताओं ने वर्षों तक नोटों के ढेर तले जनता की उम्मीदों और हक को दबाए रखा। उनके आंखों के सपनों को बेचा। अब पाई-पाई का हिसाब होगा, जनता से लूटा धन लौटाना होगा, यह मोदी जी की गारंटी है।”
कांग्रेस करप्शन और काले धन का पर्याय है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 8, 2023
कांग्रेस के नेताओं ने वर्षों तक नोटों के ढेर तले जनता की उम्मीदों और हक को दबाए रखा; उनके आंखों के सपनों को बेचा।
अब पाई-पाई का हिसाब होगा, जनता से लूटा धन लौटाना होगा, यह मोदी जी की गारंटी है। https://t.co/mgLTvyTIhW
Comments (0)