अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से बादल छा रहे हैं। इस वजह से दिन के तापमान में कुछ गिरावट एवं रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो रही है। इस वजह से रात में और सुबह के समय सिहरन बरकरार है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। 28 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। रविवार शाम तक जम्मू के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने की संभावना है। इस वजह से सोमवार से रात के तापमान में फिर गिरावट होने लगेगी।