भोपाल के दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश स्तरीय संविदा कर्मचारी-अधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के 34 विभागों के संविदा कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए। सभी विभागों को मिलाकर एक संयुक्त मंच तैयार किया गया था।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे भगवान श्रीराम को हनुमान की आवश्यकता थी, उसी तरह सरकार को भी संविदा कर्मचारियों की आवश्यकता है।
सरकार को संविदा कर्मचारियों की जरूरत वैसे ही जैसे श्रीराम को हनुमान की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ई-गवर्नेंस, सरकारी आवास, स्वच्छ भारत मिशन सहित लगभग हर विभाग में योजनाओं को धरातल पर उतारने में संविदा कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सीएम ने संविदा कर्मचारियों की तुलना हनुमान से की। साथ ही कहा, जैसे भगवान श्रीराम को हनुमान की जरूरत है वैसे ही सरकार को सभी संविदा कर्मचारी की जरूरत है।
संविदा कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगी समिति
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) और संविदा कर्मचारियों के प्रतिनिधि एक साथ बैठकर निर्णय लें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि इसके बाद भी कोई समस्या रह जाती है, तो वे स्वयं समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Comments (0)