मध्य प्रदेश में ठंड लोगों को सताएगी। कई जिलों में घना कोहरा छाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में पश्चिमी विछोभ का असर दिख रहा है। साथ ही उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश की हवा में ठंडक रहेगी।
मध्य प्रदेश में आज मौसम में बदलाव के साथ-साथ लगतार तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश की फिजाओं में ठंडक घुली रहेगी। प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने के आसार हैं।
Comments (0)