सुबह 11 से ही शुरू हो जाएगा VVIP मूवमेंट। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सुबह 10.50 बजे पर पहुचेंगे भोपाल। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी सुबह 11 बजे पहुंचेगे भोपाल। सुबह 11:30 बजे से प्रधानमंत्री मोदी आएंगे भोपाल।
पहली बार बनाए हैं दो उप सीएम
समारोह में भाजपा शासित राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद। समारोह में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप सीएम की लेंगे शपथ। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार में पहली बार बनाए हैं दो उप सीएम। मंत्रियों के नाम लेकर दिल्ली जाएंगे मोहन यादव।ये बीजेपी शासित मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम होंगे शामिल-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह
मेघालय के सीएम कोनराड सरमा
नागालैंड के सीएम नेफियू रियो
नागालैंड के डिप्टी सीएम वाई. पट्टन
Comments (0)