गोवा के सीएम डॉ. प्रमोद सावंत ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कुछ पार्टियों ने नाम बदलकर UPA से I.N.D.I.A. कर दिया। नाम बदलने से नीति और काम नहीं बदलता है, लोग तो वहीं है। सावंत ने आगे कहा कि, सनातन धर्म पर टिप्पणी करना उनकी नीति है, ये हिंदू धर्म का अपमान है। सनातन धर्म को अंग्रेज, मुगल और बाबर खत्म नहीं कर पाए ये क्या कर पाएंगे।
गोवा के सीएम सावंत ने कहा कि, मामा ने एमपी में कानून व्यवस्था को अच्छे से संभाला, सिमी और नक्सलवाद को मिटा दिया।