मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद अब रविवार को मंत्रिमंडल के नाम तय हो सकते हैं। इसमें एक दर्जन से अधिक मंत्रियों के नाम फाइनल करने की चर्चा है। इसमें नए और पुराने दोनों चेहरे शामिल हो सकते हैं। रविवार शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद भी आलाकमान के साथ बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा सकते हैं। इसमें दिग्गज नेताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार करीब 18 मंत्रियों के नाम रविवार शाम को फाइनल हो सकते हैं। इसमें संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले और कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले जुझारू चेहरों को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा पुराने चेहरों में परफार्मेंस के आधार पर कुछ मंत्रियों को फिर मौका दिया जा सकता है। सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले एक छोटे मंत्रिमंडल को लेकर तैयारी चल रही है। हालांकि मंत्रियों के नाम पर भी दिल्ली से ही मुहर लगेगी। इसमें जातियों के साथ ही क्षेत्र के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जाएगी।

Comments (0)