रायपुर।छत्तीसगढ़ में त्योहारों से पहले स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस शैक्षणिक सत्र में इन तीनों मौकों पर स्कूलों में कुल 15 दिनों की छुट्टी रहेगी।शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने जा रही है। इससे पहले ही दशहरा और दीपावली की छुट्टियों की सूची जारी कर दी गई है।
दशहरा पर 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा।यानी दशहरा के मौके पर स्कूली बच्चों को लगातार 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी। त्योहार के दौरान स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी।
दीपावली पर भी 5 दिन की छुट्टी
दशहरा के साथ ही विभाग ने दीपावली की छुट्टियों की तारीख भी घोषित कर दी है। दीपावली के अवसर पर भी स्कूलों में 5 दिनों का अवकाश रहेगा।दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
शीतकालीन अवकाश की तारीख भी तय
त्योहारों की छुट्टियों के अलावा छत्तीसगढ़ में शीतकालीन अवकाश की घोषणा भी कर दी गई है। ठंड की छुट्टियां 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेंगी।इस तरह सर्दियों में भी विद्यार्थियों को लगातार 5 दिनों का अवकाश मिलेगा।
इस साल कुल 15 दिन की छुट्टियां
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए 5-5 दिन निर्धारित किए गए हैं।
अवकाश तारीख कुल दिन
दशहरा 17 से 21 अक्टूबर 2026 5 दिन
दीपावली 6 से 10 नवंबर 2026 5 दिन
शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर 2026 5 दिन
कुल — 15 दिन
पिछले साल के मुकाबले 3 दिन कम छुट्टी
इस बार छुट्टियों की कुल अवधि पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में कम है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश तीनों के लिए 6-6 दिन निर्धारित किए गए थे।पिछले सत्र में दशहरा अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, दीपावली अवकाश 20 से 25 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक रहा था।इस तरह 2025-26 में इन तीनों अवसरों पर कुल 18 दिन की छुट्टी थी। वहीं इस साल 2026 में यह अवधि घटकर 15 दिन हो गई है, यानी पिछले साल की तुलना में 3 दिन कम अवकाश मिलेगा।