छत्तीसगढ़ में सर्दी तेजी से बढ़ रही है और मौसम का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने का अनुमान है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और अधिक बढ़ सकती है।
बुधवार को प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। सबसे अधिकतम तापमान 31.4°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। अंबिकापुर और आसपास के जिले लगातार राज्य के सबसे ठंडे क्षेत्रों में शामिल हो रहे हैं। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव अब छत्तीसगढ़ में भी तेज हो रहा है, जिससे रात का तापमान और नीचे जा सकता है।
Comments (0)