रूस ने एक बड़ा डिजिटल फैसला लेते हुए देश में व्हाट्सऐप पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। क्रेमलिन के अनुसार, अमेरिकी कंपनी मेटा रूसी कानूनों का पालन नहीं कर रही थी, जिसके चलते यह कदम उठाया गया।
‘MAX’ को करिए उपयोग
रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि विदेशी टेक कंपनियों को मॉस्को के नियमों का सम्मान करना होगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने नागरिकों से स्थानीय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ‘MAX’ का उपयोग करने की अपील की है, जिसे एक राष्ट्रीय मैसेंजर बताया जा रहा है।
नए प्लेटफॉर्म के जरिए निगरानी बढ़ सकती है
हालांकि, इस फैसले को लेकर बहस भी तेज हो गई है। कुछ आलोचकों का कहना है कि नए प्लेटफॉर्म के जरिए निगरानी बढ़ सकती है, जबकि रूसी अधिकारियों का दावा है कि MAX नागरिकों के रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने और सरकारी सेवाओं को एक जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
रूस में व्हाट्सऐप की सेवाएं बंद हो गई हैं
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम रूस की ‘संप्रभु कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर’ को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है, खासकर ऐसे समय में जब यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों और रूस के बीच तनाव बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिबंध के बाद रूस में व्हाट्सऐप की सेवाएं बंद हो गई हैं, हालांकि कुछ लोग वीपीएन के जरिए ऐप का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं।
Comments (0)