मध्य प्रदेश में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का पहला प्रश्नपत्र उर्दू विषय का है। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है।
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी
छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया और आवश्यक जांच समय पर पूरी की जा सके। परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित है।
सख्त सुरक्षा इंतजाम
सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वाड की टीमें तैनात की गई हैं। नकल रोकने के लिए मोबाइल जैमर और अन्य हाईटेक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। पहले दो घंटों में किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
9 लाख से अधिक छात्र शामिल
इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 9 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। राज्यभर में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई, यहां तक कि परीक्षा रद्द करने तक के कदम उठाए जा सकते हैं।
6 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं
10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक जारी रहेंगी। इससे पहले 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में बोर्ड द्वारा टाइम टेबल में संशोधन करते हुए हिंदी विषय की परीक्षा को 6 मार्च तक शिफ्ट किया गया है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दें।
Comments (0)