संसद के बजट सत्र का शुक्रवार को 13वां दिन है। यह सत्र दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है और आज पहले चरण की अंतिम बैठक हो रही है। सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा।
इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड (संशोधन) विधेयक 2026 पास
गुरुवार को संसद ने इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड (अमेंडमेंट) बिल, 2026 को मंजूरी दे दी। यह विधेयक पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से पारित हुआ। इसका उद्देश्य औद्योगिक संबंध संहिता 2020 में आवश्यक संशोधन करना है।
राहुल गांधी के खिलाफ सब्सटेंटिव मोशन
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ सब्सटेंटिव मोशन पेश किया। उन्होंने राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। साथ ही उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने और चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की।
Comments (0)