अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदलने लगा है। बीच-बीच में उत्तरी हवाएं चलने से फिलहाल तपिश पर ब्रेक लग गया है। इस वजह से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना कम है। विपरीत दिशा की हवाओं के संयोजन के कारण 16 मार्च से मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
इसके तहत जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। इस दौरान भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बादल छा सकते हैं। साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस तरह का मौसम 18 मार्च तक बना रह सकता है।

Comments (0)