मध्य प्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ा अध्याय जुड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को राज्य के नए मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया है। इसके साथ ही लंबे समय से राज्य के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो गई है। मध्यप्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। प्रदेश में अब 'मोहन राज' होगा। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल होंगे उप मुख्यमंत्री। मोहन यादव बने प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री। डा. मोहन यादव के नाम की घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। डा. मोहन यादव शिवराज सरकार में थे उच्च शिक्षा मंत्री। वहीं भाजपा की ओर से इस बात की भी जानकारी दे दी गई है कि मध्य प्रदेश में नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा।
Read More: विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर छाए एमपी के नए मुखिया
Comments (0)