मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक ऐसा गांव है, जहां के लोगों ने आज तक कलेक्टर को नहीं देखा था। आजादी के 78 साल बाद भी इस गांव में कभी कलेक्टर के पांव नहीं पड़े थे। 78 सालों में पहली बार नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना के पांव जब चौका गांव में पड़े तो लोगों के चेहरे खिल उठे। कलेक्टर सोनिया मीना ने वहां बैठकर गांव के लोगों की समस्याएं सुनी हैं। साथ ही बच्चों से बात की है।
नर्मदापुरम जिले में चौका गांव है। चौका गांव में आजादी के 78 साल बाद भी कोई कलेक्टर नहीं पहुंचा था। चर्चित आईएएस अधिकारी और नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना पहली बार इस गांव में पहुंचीं तो यहां के लोगों के चेहरे खिल गए।