सीएम डॉ. मोहन यादव प्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी का शुक्रवार को लोकार्पण करेंगे। आयोजन सुबह 10.30 बजे गोल जोड़ पर झिरी गांव में होगा। यह रिजर्व के कोर क्षेत्र में है। सीएम ‘एक विरासत से विकास की अनूठी दौड़’ बाइक जागरूकता रैली को झंडी दिखाएंगे।
भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन ज़िले में स्थित है। यह राज्य की राजधानी, भोपाल, के समीप स्थित है। यह अपने सुन्दर सागौन वनों के लिये प्रसिद्ध है। यह अभ्यारण्य तरह-तरह के जीव-जन्तुओं एवं पेड़-पौधों से भरा है। यहाँ बाघ, भारतीय तेन्दुआ, सोनकुत्ता (जंगली कुत्ता), स्लोथ रीछ, धारीदार लकड़बग्घा, गीदड़, लोमड़ी, चीतल, साम्भर, नीलगाय, चिंकारा, चौसिंगा, हनुमान लंगूर, रीसस बंदर और भारतीय शैल अजगर प्रमुखता से पाये जाते हैं। कुछ दशक पहले यहाँ बारहसिंघा भी पाया जाता था। भीम बैठका इसी अभ्यारण्य के पास है।
रातापानी बाघ अभयारण्य, भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक महत्वपूर्ण वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र है। यह अभयारण्य विशेष रूप से बाघों के लिए प्रसिद्ध है और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रातापानी बाघ अभयारण्य लगभग 823.84 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह होशंगाबाद और रायसेन जिलों के बीच स्थित है।
सीएम डॉ. मोहन यादव प्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी का लोकार्पण करेंगे।
Comments (0)