मध्यप्रदेश के शासकीय कॉलेजों में मेधावी बेटियों के लिए चल रही गांव की बेटी व प्रतिभा किरण योजना के हितग्राहियों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। लंबे समय से इन योजनाओं में भुगतान नहीं हो रहा है। इसके चलते हितग्राही व उनके अभिभावक परेशान हैं। ऐसे में अब उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव और सभी शासकीय कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए है कि 10 दिन के भीतर सभी लंबित आवेदनों का निराकरण किया जाए और जिनको अभी तक भुगतान नहीं हुआ है उन्हें भुगतान किया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव और सभी शासकीय कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए है कि 10 दिन के भीतर सभी लंबित आवेदनों का निराकरण किया जाए और जिनको अभी तक भुगतान नहीं हुआ है उन्हें भुगतान किया जाएगा।