उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को ग्वालियर में थे। यहां तीन कार्यक्रमों में शामिल हुए। महाराजबाड़ा पर एशिया के पहले जियो साइंस म्यूजियम का लोकार्पण किया। जीवाजी विवि में छात्रों से संवाद और जीवाजी प्रतिमा का लोकार्पण किया। जयविलास पैलेस में चांदी की ट्रेन की कार्यप्रणाली समझी। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव भी साथ रहे।
ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद करते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जीवाजीराव की प्रतिमा का अनावरण किया और स्टूडेंट्स को संसद के लिए आमंत्रित किया, इसके बाद वे जय विलास पैलेस पहुंचे जहां खाना सर्व करती चांदी की ट्रेन उन्हें बेहद पसंद आई