मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन 26 हजार 816 करोड़ 63 लाख से अधिक का अनुपूरक बजट पेश किया गया। सदन में हंगामे के बीच सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद संशोधन विधेयक 2023 पास किया गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। आपको बता दें कि, एमपी विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत 11 जुलाई मंगलवार को हुई। पांच दिवसीय मानसून सत्र को दो दिन में ही खत्म कर दिया गया। यह 15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र था।
विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित
आज यानी की बुधवार को सबसे पहले सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल खत्म होते ही विपक्ष ने आदिवासियों के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। हंगामे के विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस के लोग पलायन वादी लोग है - गृहमंत्री
विधानसभा के स्थगित होने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस चर्चा ही नहीं करना चाहती हैं। कांग्रेस को जनता के विकास से कोई मतलब नहीं। कांग्रेस केवल दिखावा करना चाहती है। कांग्रेस चर्चा छोड़कर सब करती है। उन्होंने आगे कहा कि, आज मौन धरना था गांधी परिवार को खुश करना था। कांग्रेस ने जनहित के कौन सा मुद्दा उठाया।
कांग्रेस के लोग पलायन वादी लोग है, चर्चा से भागते है। कमलनाथ जी के पुराने बयान है, नौजवान परेशान। आज सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गाया।
विपक्ष सदन से खुद भाग रहा है - अरविंद भदौरिया
पांच दिनो तक चलने वाला एमपी विधानसभा का मानसून सत्र महज दो दिन में ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसे पर सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। अरविंद भदौरिया ने कहा कि, कोई भी बात सदन में होती है, लेकिन विपक्ष सदन से खुद भाग रहा है।
Comments (0)