अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज हवाएं चलीं और वर्षा हुई। इस दौरान 19 जिलों में ओले भी गिरे। गुरुवार को जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में वर्षा होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। अब रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर और बढ़ गया है।
फसलों पर मौसम का असर
मावठा की पहली वर्षा से रबी फसलों को लाभ हुआ, लेकिन कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल खेत में आड़ी हो गई, जिससे नुकसान भी हुआ।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह 8:30 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में हुई वर्षा इस प्रकार रही
ग्वालियर: 63.6 मिमी
गुना: 27.8 मिमी
शिवपुरी: 23 मिमी
सागर: 22.6 मिमी
दतिया: 18 मिमी
रायसेन: 10.2 मिमी
खंडवा: 9 मिमी
खजुराहो: 8.2 मिमी
टीकमगढ़ एवं श्योपुर: 5 मिमी
नौगांव एवं नर्मदापुरम: 4.2 मिमी
दमोह: 4 मिमी
रीवा: 3.1 मिमी
रतलाम: 3 मिमी
सतना: 2.9 मिमी
भोपाल: 2 मिमी
इस दौरान सबसे तेज हवा श्योपुर में 83 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली।
Comments (0)