मध्यप्रदेश के कई जिलों में देर रात हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई जिलों में हुई ओलावृष्टि से गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलें बर्बाद हुई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तुरंत आंकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा प्रदान किया जाए।
पीड़ित किसानों को उचित मुआवज़ा प्रदान किया जाए
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रदेश में बीती रात हुई ओलावृष्टि से प्रदेश के आठ ज़िलों में गेहूं, चना और सरसों की फसलों को विशेष रूप से नुकसान पहुंचा है। उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, मुरैना, सीहोर, सागर, रायसेन ज़िले ओलावृष्टि से सबसे अधिक प्रभावित हुए।
मैं सरकार से मांग करता हूं कि तत्काल ओलावृष्टि से हुए नुक़सान का आंकलन कराया जाए और पीड़ित किसानों को उचित मुआवज़ा प्रदान किया जाए।
Comments (0)