मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा पतंजलि संस्कृत संस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग और मोटिवेशनल सेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे बढ़कर नई संभावनाओं, कौशल विकास और उद्यमिता के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही करियर निर्णय लेने में मार्गदर्शन प्रदान करना था। यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया।
प्रथम सत्र:
डॉ. राजीव अग्रवाल ने मोटिवेशन और उद्यमिता पर छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने आत्मविश्वास, नवाचार, समस्या समाधान और नेतृत्व क्षमता के महत्व को रेखांकित किया और स्टार्टअप संस्कृति, स्वरोजगार और नए करियर अवसरों पर प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र – “Exploring Careers Beyond the Ordinary”:
इस सत्र में विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। इसमें कृषि, फार्मेसी, नर्सिंग और पैरामेडिकल, लॉ, ह्यूमैनिटीज़ और सोशल साइंसेज़ के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग, डेटा साइंस, UI/UX डिजाइन, साइबर सिक्योरिटी, साइकोलॉजी और मेंटल हेल्थ जैसे उभरते क्षेत्रों को भी शामिल किया गया।
सत्र के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), उद्यमिता, स्टार्टअप्स, सॉफ्ट स्किल्स, भविष्य के लिए आवश्यक कौशल और करियर योजना के व्यावहारिक कदमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, AISECT Group of Universities और उससे जुड़े शैक्षणिक, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट अवसरों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई।
Comments (0)