मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम जेतुपुरा में ईंट भट्ठे को लेकर हुए विवाद में सात माह की गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है, जहां मां और गर्भस्थ शिशु की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। मामूली से विवाद में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। मामला पन्ना तहसील के ग्राम जेतुपुरा का है, जहाँ ईंट के भट्ठे को लेकर हुआ विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया।
ईंट भट्ठे को लेकर शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी राजेश बढ़ई एवं उसकी पत्नी अपने घर के पास ईंट का भट्ठा लगा रहे थे। इस बात का विरोध पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला रामकुंवारी ने किया। विरोध करते ही आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बचाव में आई गर्भवती बहू पर भी हमला मारपीट होता देख बुजुर्ग महिला को बचाने पहुँची
मारपीट होता देख बुजुर्ग महिला को बचाने पहुँची उनकी 27 वर्षीय बहू संतरा बाई, जो सात माह की गर्भवती है। आरोप है कि आरोपियों ने गर्भवती महिला के साथ भी बेरहमी से मारपीट की और उसे जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी।
मां और गर्भस्थ शिशु की हालत नाजुक
घटना के बाद संतरा बाई की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला और गर्भ में पल रहे शिशु की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह अमानवीय कृत्य एक बार फिर समाज के सामने यह सवाल खड़ा करता है कि आपसी विवादों में संवेदनशीलता किस कदर खत्म होती जा रही है, जहाँ गर्भवती महिला तक को नहीं बख्शा गया
Comments (0)